फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मारपीट का बदला लेने के लिए की थी सेल्समैन की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
भीमपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए बंधु यादव के हत्यारोपी युवक। पुलिस विभाग
विज्ञापन
बलिया/ भीमपुरा। भीमपुरा के सरयां में सेल्समैन की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद शनिवार को खुलासा किया। दो आरोपियों नीरज यादव व मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट का बदला लेने के लिए दोनों ने गला रेत कर हत्या की थी। दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि गोलू यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पिता बंधु यादव बेल्थरारोड में मोबिल एजेंसी पर सेल्समैन का काम करते थे। 20 मार्च की शाम को काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचे तो चाचा के साथ आसपास के गांवों में खोजबीन की गई। उनके नहीं मिलने पर वापस आते समय रास्ते में सरयां के नलकूप के पास पिता का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।
शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर हत्या में शामिल नीरज यादव व मुकेश यादव निवासी तेंदुआ पाही थाना उभांव को घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा प्राथमिकी में बढ़ा दी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बुंध यादव के मामा के पड़ोसी हैं। कुछ दिन पहले बंधु से उसकी व नीरज यादव की लड़ाई हो गई थी। बंधु यादव ने उन लोगों को मारा-पीटा था। इससे वह बदला लेना के लिए कई दिनों से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

20 मार्च को बंधु यादव के घर पर जाने वाले रास्ते पर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बंधु यादव रास्ते में आते हुए दिखाई दिए, दोनों ने चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों खेतों से होते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें