फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 ग्राम पंचायतों में अब तक एक भी पात्र नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए हो रहे सर्वेक्षण में लापरवाही बरती जा रही है। 24 ग्राम पंचायतों में अब तक सर्वे ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

शून्य सर्वे पर परियोजना निदेशक आनंद प्रकाश ने तल्ख तेवर अपनाया है। चेताया कि यदि दो दिवस के अंदर अपेक्षित प्रगति नहीं की जाती है तो संबंधित सर्वेक्षणकर्ता का उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई की जाएगी। पीडी ने खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेज कर कहा कि सर्वेक्षण कार्य की दैनिक समीक्षा नहीं कर रहे हैं। इसके कारण सर्वे कार्य प्रारंभ हुए एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी विकास खंड की ऐसी 24 ग्राम पंचायतें हैं, जहां एक भी सर्वे का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे ही विकास खंडों के 31 ग्राम पंचायतों में मात्र एक एवं 16 ग्राम पंचायतों में मात्र दो परिवारों का सर्वे किया गया है। इसके कारण योजनान्तर्गत सर्वेक्षण कार्य के प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सर्वे प्रारंभ होने के एक माह के बाद भी आपके विकास खंड के ग्राम पंचायतों में एक भी सर्वे नहीं कराया जाना अत्यंत ही आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें