फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज आंधी-पानी का अलर्ट, दो दिनों में 4 डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के तापमान में बृहस्पतिवार को दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इधर दो दिनों में चार डिग्री अधिकतम तापमान गिरने से भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

प्रशासन ने 29 से 31 मई तक मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। 29 मई को आंधी व पानी का अनुमान है। इस दौरान 80 किमी प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। इस दौरान बिजली भी कई जगहों पर गिर सकती है।
जिले में दो दिन पहले तक जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सोमवार की रात आंधी-बारिश के बाद यह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की सूचना के आधार पर तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें