फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के भड़ीकरा चट्टी पर शुक्रवार की शाम दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किकोड़ा गांव निवासी सरोज वर्मा (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बलेस्वर वर्मा बाइक से सिकंदरपुर की ओर आ रहे थे। उसी समय सिकंदरपुर की ओर से चडवा गांव निवासी आकृत यादव (13 वर्ष) पुत्र मुन्नीलाल यादव तथा नवका गांव बिरपुरा निवासी संजीव यादव (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहन यादव गैस सिलेंडर भरवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़ीकरा चट्टी पर दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरोज वर्मा और आकृत यादव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन सरोज वर्मा को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें