फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कार्पियो की चपेट में आने से तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर पड़री मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया गया। जहां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासी अजीत (26) बाइक से अपने दो दोस्तों विंसेंट मसीह (20), पवन (22) के साथ नगरा जा रहा था। पेट्रोल पंप के समीप नगरा की तरफ से बेल्थरारोड जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में बाइक सहित तीनों युवक आ गए। इसमें विंसेंट मसीह को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें