फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्नान करते समय तीन युवक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। दतहां स्पर के पास सरयू नदी में रविवार की सुबह युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से लगभग दो घंटे के बाद शव को नदी से निकलवाने में सफलता प्राप्त की। युवक 10वीं का छात्र था।
विज्ञापन

सरयू नदी में स्नान करने के लिए रेखहां नूरपूर गांव के तीन युवक संदीप यादव (18) पुत्र राम कुमार यादव, सुगंध यादव तथा सुनील यादव सुबह दस बजे गए थे। तीनों युवक नदी में उतरकर स्नान करने लगे। गहरे पानी की तरफ जाने पर तीनों डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास में ही नौकाओं की मरम्मत कर रहे नाविक मुन्ना साहनी निवासी भोपालपुर ने जब किशोरों को डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए प्रयास शुरू किया। मुन्ना ने सुगंध तथा सुनील को पानी से बाहर निकाल लिया। संदीप का कुछ पता नहीं चला। सूचित किए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर श्रवण बिंद, बद्री बिंद, सुभाष बिंद, लाल बहादुर प्रसाद आदि के प्रयास से दो घंटों की तलाश के बाद शव को खोज लिया। घटना की खबर जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ सरयू नदी के किनारे इकट्ठा हो गई। रोते बिलखते परिजन नदी के किनारे पहुंच गए। युवक के पिता तथा बड़े भाई बदहवास से हो गए। मां विमली देवी तथा बहनों का रोते-रोते बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें