फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तीन महिला गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

आबकारी विभाग की माने तो पिछले कई दिनों से बिहार से निर्मित पाउच सहित अन्य शराबों को ट्रेन के माध्यम से यूपी में लाकर बेचने की शिकायत मिल रही थी। अवैध शराब की तस्करी महिलाओं के माध्यम से की जा रही है। इस शिकायत पर गुरुवार को आबकारी एवं पुलिस विभाग की टीम ने यूपी-बिहार बार्डर स्थित बकुल्हां रेलवे स्टेशन पर औचक छापेमारी कर परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की।

 इसकी भनक मिलते ही छपरा-वाराणसी सवारी गाड़ी से अवैध शराब लेकर आ रही तीन महिला ट्रेन से उतरकर बकुल्हां रेलवे स्टेशन के बाहर बैग लेकर भागने लगी। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से छह बैग में मौजूद करीब 1000 पाउच शराब बरामद किया गया। पकड़ी गई महिलाओं में मीना सिंह निवासी रामपुर शहर कोतवाली बलिया, रीना तथा शांति देवी निवासी गोतम स्थान छपरा बिहार शामिल हैं। तीनों महिलाओं को आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में आबकारी निरीक्षक सदर सुभाष चंद्र, आबकारी निरीक्षक रसड़ा संजय सोनकर के साथ ही आबाकारी एवं जिला पुलिस के महिला एवं पुरूष सिपाही मौजूद रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी भूवाल सिंह ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने का काम किया जा रहा है। इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें