बलिया। स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 67वीं स्कूल गेम्स नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के छत्रसाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 से 19 दिसंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन के तीन खिलाड़ी अपने किक और पंच से जलवा बिखेरेंगे। हनी सोनी 54 किलो भार वर्ग में, जिज्ञासा सिंह 52 किलो भार वर्ग और राशि सिंह 44 किलो भार भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। डॉ. अरुण सिंह, प्रमोद सर्राफ, धर्मेंद्र पटेल, कमल यादव, सुमित पाठक, वारिश अली आदि ने शुभकामनाएं दीं।