फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रास्ते के विवाद में मारपीट में दंपती समेत तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हुई। जिससे विजय यादव को सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों में एक पक्ष से विजय यादव 37 वर्ष, सुरेश यादव 56 वर्ष व पत्नी अंबिका देवी 52 वर्ष शामिल है। जिनको सोमवार की देर रात पुलिस की मौजूदगी में उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। जख्मी विजय कुमार यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर रास्ते के विवाद को लेकर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है और उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। घटना की सूचना डायल 112 नंबर की पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित विजय यादव की तहरीर पर दीपक यादव, सुरेंद्र यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव, प्रवीण यादव, दीपांशु यादव एवं दो महिला समेत आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें