फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, नरही थाना के बघौना गांव के पास भरौली टुटुवारी मार्ग पर बाइक के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र की दुर्घटना में मऊ के कोपागंज निवासी अरविंद साहनी (28) व दिनेश साहनी (31) बाइक से एक शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
उधर, नरही थाना क्षेत्र में बघौना गांव निवासी राधामोहन राय (70) रविवार की शाम को गांव के पास सड़क पर खड़े थे। बाइक सवार उन्हें धक्का मारते हुए निकल भागा। राधामोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें