बलिया। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने छपरा- झूंसी के बीच तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। वाराणसी के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनों छोटे बड़े सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा। बताया कि ..
05115 छपरा-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 01, 02, 03, 04, 13, 14, 15,16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30, 31 जनवरी एवं 01, 02, 13, 14, 15, 16 फरवरी को छपरा से पांच बजे प्रस्थान कर दाउदपुर, एकमा से सीवान, भाटपार रानी से भटनी से 07.30 बजे, सलेमपुर से बेल्थरा रोड 08.02 बजे, मऊ से औड़िहार, वाराणसी सिटी होते हुए वाराणसी जं. से 10.45 बजे, बनारस से ज्ञानपुर रोड से हंडिया खास से झूसी रात 01.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05116 झूसी-छपरा माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 03, 04, 05, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27 जनवरी एवं 01, 02, 03, 15, 16, 17 फरवरी को झूंसी से 10 बजे प्रस्थान कर हंडिया खास से वाराणसी जं., औंड़िहार से मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी से भाटपार रानी होते हुए सीवान से छपरा 06.30 बजे पहुंचेगी।
छपरा-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन एक जनवरी से होगा संचालन
गाड़ी संख्या 05117 छपरा-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 01, 02, 03, 04, 13, 14, 15,16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30, 31 जनवरी एवं 01, 02, 13, 14, 15, 16 फरवरी को छपरा से 07.50 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से सहतवार, बलिया से यूसूफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार से दूसरे दिन वाराणसी सिटी से वाराणसी जं. रात 12.20 बजे, बनारस से ज्ञानपुर रोड से झूसी 03.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05118 झूसी-छपरा माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 03, 04, 05, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27 जनवरी एवं 01, 02, 03, 15, 16, 17 फरवरी, 2026 को झूसी से सात बजे प्रस्थान कर हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जं., वाराणसी सिटी से औंड़िहार से गाजीपुर सिटी से यूसूफपुर से फेफना से बलिया से 01.10 बजे, सहतवार से सुरेमनपुर से छूटकर छपरा 03.15 बजे पहुंचेगी।
वहीं, 05113 छपरा-प्रयागराज रामबाग माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 02, 03, 04, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25, 26, 31 जनवरी एवं 01, 02, 14, 15, 16 फरवरी को छपरा से 10 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 10.33 बजे, बलिया से 11.20 बजे, फेफना, रसड़ा से मऊ जं. से औंड़िहार, वाराणसी सिटी से वाराणसी जं., बनारस होते हुए ज्ञानपुर रोड से प्रयागराज रामबाग 06.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05114 प्रयागराज रामबाग-छपरा माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 02, 03, 04, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25, 26, 31 जनवरी एवं 01, 02, 14, 15, 16 फरवरी, 2026 को प्रयागराज रामबाग से 21.55 बजे प्रस्थान कर झूसी से रात 07.15 बजे, हंडिया खास से ज्ञानपुर रोड से दूसरे दिन बनारस से वाराणसी जं. से 12.35 बजे, वाराणसी सिटी से औंड़िहार , मऊ जं. से रसड़ा से फेफना होकर बलिया स्टेशन से 04.20 बजे, सुरेमनपुर से 05.01 छूटकर छपरा 06.30 बजे पहुँचेगी।