फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सीटों में तीन पर सपा, तीन पर निर्दल की जीत

Sun, 07 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद के 17 विकास खंडों में से सात विकास खंड नगरा, सीयर, हनुमानगंज, मुरलीछपरा, बांसडीह, रेवती, बेरूआरबारी में ब्लाॅक  प्रमुख पद के लिए मतदान रविवार को 11 बजे से गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। जिसमें सात में से तीन सीटों पर पर सपा, तीन पर निर्दल तथा एक पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने परचम लहराया। जबकि भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन


वहीं 10 ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके थे। चुनाव के दौरान डीएम शरद कुमार सिंह,  एसपी अनीस अहमद अंसारी के साथ ही प्रेक्षक रंजन कुमार मतदान केंद्राें पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने में जुटे रहे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। 17 विकास खंडों में से 12 विकास खंडों में सपा समर्थित प्रत्याशियों ने परचम लहराया। जबकि एक पर बसपा तथा एक पर कांग्रेस ने परचम लहराया। तीन ब्लाकों पर निर्दल प्रत्याशियों ने भी कब्जा जमाया।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी न्यायालय में सभी विजेता ब्लाॅक प्रमुखों को जिला निर्वाचन अधिकारी शरद कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें