फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार (बलिया)। सहतवार थाना पुलिस ने बुधवार को तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय से जारी वारंट के तहत पकड़ कर चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहर पुलिस ने त्रिकालपुर निवासी श्रवण कुमार को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। कुम्हला कस्बा, सहतवार निवासी रामेश्वर तुरहा को यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में पकड़ा गया। रामेश्वर के लिए एएसजे/एफटीसी-प्रथम स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। बिनहा निवासी सुनील कुमार को भी सिविल जज (सीडी)/एफटीसी कोर्ट के एक अन्य वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें