फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेरूवारबारी ब्लॉक मुख्यालय के बैसहा स्थित पावर हाउस में अनियमितता के चलते सैकड़ों गांव में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे नाराज छात्रों ने सोमवार को मुख्य अभियंता को पत्रक देकर समस्या दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोग फोन और मौखिक रूप से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। सोमवार को दर्जनों युवा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को पत्रक देकर चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर क्षेत्र में जर्जर तारों का नवीनीकरण नहीं हुआ और बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो वे चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्र नेता विनीत सिंह, राकेश गुप्ता, राजेश दुब्बे, जगमोहन राजभर, मंटू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें