फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव के नूरपुर मोड़ पर सोमवार की दोपहर आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खेजुरी थाना क्षेत्र के चक उजियारी गांव निवासी सूर्यदेव यादव (60) अपने रिश्तेदार महिला को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने बलिया जा रहे थे। जबकि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो निवासी दीपक चौहान(16) और हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी आशीष चौहान (17) गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आ रहे थे दोनों की बाइक नूरपुर मोड़ के पास आमने-सामने टकरा गई और घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यदेव की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें