फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मुड़ेरा मार्ग स्थित कटहुरा गांव के समीप शनिवार की देर सायं बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के रेंगा शहबाजपुर निवासी जितेंद्र पाल (45), मुनीब यादव (30) व फतेहपुर सराय रेंगा निवासी रविशंकर निषाद (28) गाजीपुर से बाइक से रसड़ा आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें