फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में तीन परिवारों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। क्षेत्र के नरही गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन परिवारों की झोपडि़यां जलकर नष्ट हो गई। गृहस्थी के सभी सामान जलकर राख हो गए। घटना में छह बकरियों और एक गाय की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के रामसनेही राम की झोपड़ी में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुवा हवा के कारण आसपास की दो झोपडि़यां भी जलने लगीं। जब तक गांव के लोग कुछ करते लालबचन पाल एवं श्रीराम पाल की झोपडि़यां भी तेज लपटों के साथ जलने लगीं। अगलगी में घरेलू सामानों के साथ ही रामसनेही राम की छह बकरियां व एक गाय जल कर मर गईं। आग को बुझाने के प्रयास में रामसनेही राम भी झुलस गए। गांव के लोगों ने रामसनेही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया कि पिछले साल भी इसी जगह पर 26 मई को आग लगी थी जिसमें आधा दर्जन झोपडि़यां जली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें