फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की देरशाम हुए सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सामने मंगलवार की देर शाम सड़क पर मिट्टी गिरने व बूंदाबांदी से फिसलन के कारए एक बाइक सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस सीएचसी पहुंचाया जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन घायल को मऊ ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि दोकटी थाना के नवानगर निवासी पिंटू यादव 35 पुत्र प्रेमनाथ यादव रिश्तेदार महिला को पहुंचाने बैरिया गया था और वहां से लौटते समय भगवानपुर गांव के सामने बाइक फिसल जाने से सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव निवासी टेढ़ुआ राजभर (20) पुत्र स्व. श्रीनिवास राजभर एवं सोनू राजभर (18) पुत्र सिधारी राजभर मंगलवार की देर शाम नरहीं से गांव लौट रहे थे। रास्ते में नरही थाना से कुछ दूरी पर लखनुआ मोड़ के पास संतुलित होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नरही सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनू को डॉक्टरों ने घर भेजा दिया एवं टेढ़ुआ राजभर की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें