फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में कच्ची शराब बेचने वाले तीन लोगों को बैरिया पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब व इसके बनाने के सामानों के साथ मंगलवार को बीएसटी बंधा से गिरफ्तार किया है। एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी ने बताया कि चौकी इंचार्ज जयप्रकाश नगर हरेंद्र सिंह तथा उप निरीक्षक बैरिया विनोद कुमार तिवारी क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि जयप्रकाश नगर संसार टोला के सामने बंधा पर कच्ची शराब बेचने वाले गिरोह के लोग मौजूद हैं। जो शराब लेकर बिहार जाने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लोगों में शंभू यादव व महेश यादव निवासी संसार टोला थाना बैरिया तथा राजेश यादव निवासी अठगावां थाना बैरिया है। इनके पास से दो अदद चाकू भी बरामद हुआ है। तीनों लोगों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें