फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के दिउली गांव में रविवार की रात डेरे पर लिट्टी अंडे की पार्टी कर रहे एक युवक को तीन मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन 36 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर मंगलवार को छात्र नेताओं के नेतृत्व में थाना का घेराव किया गया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दिया कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस मौके पर अनूप वर्मा, सुधीर मौर्य पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, मोहित मौर्य, विशाल यादव, चन्दन यादव, मंटू साहनी, विशाल बर्मा, गौरव कुशवाहा, शत्रुघ्न बर्मा, रवि मौर्य, रवि मौर्य, राहुल कुमार, अजित यादव, गोलू, अर्पण मौर्य, धनजी बर्मा, सुनील मौर्य आदि रहे। इस बाबत एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें