नगरा। स्थानीय पुलिस ने ताड़ीबड़ा गांव से मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक रामसकल यादव मय फोर्स गश्त पर निकले थे। मुखबिर से सूचना मिली कि ताड़ीबड़ा गांव में मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास के तीन आरोपी मंगल यादव, वीरेंद्र यादव व मिथिलेश यादव निवासी लमुही घर पर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय चालान कर दिया।