बलिया। बगैर लाइसेंस के मेडिकल की दुकान चलाने की लिखित शिकायत पर औषधि विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मेडिकल की दुकान पर पहुंची। कागजातों की जांच की।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां लिखित शिकायत में कहा कि मनियर के पिलुई चट्टी पर बगैर लाइसेंस के खुशी मेडिकल स्टोर के दुकान का संचालन हो रहा है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल और वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पांडेय पिलुई चट्टी पर स्थित खुशी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजातों की जांच की। इसमें औषधि केंद्र का लाइसेंस पाया गया जो कमियां पाई गईं। उसकी जांच आख्या रिपोर्ट सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ को भेजी गई है।