पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित आरोपियों व वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रेवती पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त पंकज शाह पुत्र कामेश्वर शाह निवासी गायघाट थाना रेवती, मनोज कुमार चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान निवासी गायघाट थाना रेवती, दीपक साहनी पुत्र अनिल साहनी निवासी गायघाट थाना रेवती को बुधवार को पचरूखा देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बता दें कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की लड़की के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर तथा उसमें वादी के पुत्री की फोटो लगाकर उस प्रोफाइल से वादी के पुत्री का अश्लील फोटो/वीडियो एडिट करके शेयर किया जा रहा था। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप में भी भेजा जा रहा था। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। जिससे वादी के पुत्री का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वादी द्वारा थाना रेवती में तहरीर के देकर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था।