उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को
सातवें दिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यायलय पर धरना जारी रखा।
इस दौरान
जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय की बहाली एवं द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज
बैरिया के प्रबंध समिति को बर्खास्त करने के साथ प्रशासनिक एवं आर्थिक
अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की मांग की कहा गया कि यदि मांगें पूरी
नहीं हुई तो कार्यालय में तालेबंदी की जाएगी।
सभा को संबोधित करते हुए
कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि श्यामसुंदर उपाध्याय की
बहाली के लिए जो समय सीमा जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया था, अब वह
समाप्त हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी
कर दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा
मांग पुरी नहीं हुई तो डीआईओएस कार्यालय का घेराव होगा। जिसके लिए जिला
विद्यालय निरीक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इस मौके पर प्राचार्य परिषद के
अबुल फजल साहब, कर्मचारी नेता चौधरी आनंद, रंजय यादव, प्रताप नारायण
उपाध्याय, संजय सिंह, संतोष तिवारी, कृष्णमोहन यादव, चंद्रहास सिंह, विनय
कुमार सिंह, डा. डीएन यादव, प्राचार्य योगेंद्र सिंह, संरक्षक शंभू सिंह,
शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन, सुभाष पांडेय,
राधेश्याम आदि रहे।