फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमानत का विरोध करने पर अधिवक्ता को धमकी,केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाना के कोटवा नरायनपुर गांव निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता गोविंद राय ने दो लोगों पर विपक्षी का केस लड़ने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने राकेश राय पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अधिवक्ता ने कहा कि गाजीपुर के भांवरकोल थाना में अगस्त 2022 में पास्को व एससी एसटी एक्ट मामले में राहुल राय, रघु यादव उर्फ धनु यादव व रवि जायसवाल पर मुकदमा दर्ज है। बताया कि उसमें एक रवि जायसवाल की जमानत हो गई दो की निरस्त हो गई है। दोनों अभियुक्त जेल में बंद है। पुनः द्वितीय जमानत प्रार्थना अभियुक्ताें ने जमानत के लिए हाईकोर्ट गए। अभियुक्तों का घर मेरे पास कुछ दूरी पर है। पीड़ित पक्ष का अधिवक्ता होने के कारण आरोपी जमानत निरस्त होने पर अभियुक्तों के घर वाले आए दिन गाली गलौज करते हैं। बुधवार को बीमार पिता को देखने गांव पहुंचने पर अभियुक्तों के घर वाले मेरे घर पर आकर गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत डायल-112 पर किया। इस बाबत थाना प्रभारी पन्ने लाल ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें