फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और ओबामा की पेंच रहेगी अबकी भारी

Fri, 09 Jan 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व को होने वाली पतंगबाजी को लेकर अभी से बाजार सज गए हैं। बच्चों को लुभाने के लिए छोटा भीम, भूतनाथ, शक्तिमान की तस्वीरों वाली पतंगें बाजार में हैं तो युवाओं की पसंद मोदी और ओबामा की संयुक्त तस्वीरों वाली पतंग है। सभी आसमान में पतंगों को उड़ाने के लिए लटाई, मंझा और अन्य डोरों की खरीददारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

 जनपद में पतंगों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीरों वाली पतंगों की धूम छाई हुई है। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर इन पतंगों की अधिक खरीद हो रही है। इसकी कीमत 20 रुपये प्रति पीस है। इसकी डिमांड को देखते हुए दूकानदाराें ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। इन पतंगों को बच्चे मकर संक्रांति पर आसमान में उड़ाने के लिए लालायित हैं। इसके अलावा कुछ बच्चे टीवी सीरियल के चर्चित धारावाहिक छोटा भीम, भूतनाथ और हैप्पी न्यू ईयर वाली पतंग की मांग कर रहे हैं। इसकी कीमत प्रति पीस पांच रुपये है। इस संबंध में नगर के पतंग निर्माता गुलाम महमूद ने बताया कि कारोबार चार पीढ़ी से चला आ रहा है, जिसे भाई के साथ जारी रखा है। बताया कि पतंग की खरीददारी में महंगाई का कोई असर नहीं है। पतंग की बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें