फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार इंटर कॉलेज के मैदान में लगेगी पटाखा की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। इस वर्ष दीपावली और छठ पूजा पर रानीगंज बाजार और बैरिया बाजार में पटाखे की दुकानें नहीं सजेंगी। बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखों की दुकानें सजेगी। वहां खुले में किसी भी अप्रिय घटना की गुंजाइश कम है। उक्त आदेश उप जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि क्षेत्राधिकारी उस्मान के साथ सभी स्थानों का निरीक्षण और भ्रमण किया गया। पाया गया कि बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का मैदान ही पटाखों की दुकानों के लिए उपयुक्त स्थान है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए ग्रीन पटाखा उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि पटाखा बाजार को नियंत्रित करने और हस्तानांतरित करने के क्रम में किसी पटाखे वाले से अवैध वसूली ना हो और उनका उत्पीड़न ना हो यह भी सुनिश्चित की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में किसी को भी नियमों का अनदेखी नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें