फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर पुल पर अभी भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सेतु निर्माण निगम ने दीपावली और डाला छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए सरयू नदी पर बने क्षतिग्रस्त भागलपुर सेतु से चार पहिया के भारी वाहनों को छोड़ छोटे चार पहिया वाहन संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने शनिवार को अपराह्न लोहे की एंगल का अंडरपास बनाकर हल्के छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन बहाल किया।
विज्ञापन

राज्य सेतु परियोजना निगम गोरखपुर के मुख्य परियोजना प्रबंधक एके सिंह समेत अधिकारियों की टीम और लखनऊ से आए सेतु विशेषज्ञ वीके रैना ने बीते शुक्रवार की देर शाम पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सेतु की तकनीकी जांच करने के बाद सेतु निर्माण के बुनियादी ढांचे को दोषी करार दिया। निगम ने आमजन की सुविधा के लिए अस्थाई तौर पर लोहे का एंगल बनाकर शनिवार से दापहिया और हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। लोहे की एंगल का अंडरपास बनाते समय दोनों तरफ छोटे वाहनों की कतार लग गई। जांच टीम में सेतु विशेषज्ञ रैना के अलावा निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक एके सिंह, उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह, सहायक अभियंता आरपी गोंड, अवर अभियंता अवधेश श्रीवास्तव, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष कुमार, सेतु निर्माण इकाई के असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें