रसड़ा। नगर के भगत सिंह तिराहे स्थित श्रीनाथ कटरा की दूसरी मंजिल पर स्थित मोबाइल की दुकान का रविवार की रात में चोरों ने शटर काट दिया। मोबाइल, बैट्री, एनसीबी सहित करीब छह लाख रुपये का सामान चुरा लिया। ई रिक्शा पर लेकर भागने लगे, लेकिन पड़ोसी को चोरी की भनक लग गई। उसके मचाने पर चोर सामान छोड़कर भाग गए।
घटना की सूचना पर पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चितबड़ागांव थाना के नगपुरा निवासी रोहित अग्रवाल रसड़ा के बंगाली का बागीचा में मकान बना के रहते है तथा श्रीनाथ कटरा में मोबाइल की दुकान चलाते है। प्रतिदिन की भांति रोहित अग्रवाल दुकान बंद कर घर चले गए थे।