फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गुमटी से सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के उत्तर टोला पुल के पास एक गुमटी का फाटक चांड़कर बीती रात चोरों ने जनरल स्टोर का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नं.7 निवासी मनोज उपाध्याय का उत्तर टोला पुल के पास एक गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान है। मंगलवार की देर शाम मनोज अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। मनोज ने बताया कि आज तड़के करीब चार बजे फूल तोड़ने जा रहे एक माली ने मोबाइल से सूचना दिया कि आपकी दुकान में लगा छोटा फाटक अधखुला है तथा कुछ सामान भी जमीन पर बिखरा है। बताया कि जब मौके पर पहुंचा तो गुमटी का छोटा फाटक चांड़कर चोरों ने करीब चार हजार का सामान व गल्ले में रखे करीब 12 सौ रुपये चुरा लिया था। बताया कि बीते जनवरी में भी मेरी गुमटी का ताला तोड़कर सामान गायब किया गया था। पास के समोसा चाय आदि की दुकान वाले नगर के वार्ड नं.10 निवासी मुकेश पटेल ने बताया कि मेरा भी चूल्हा तोड़कर गिरा दिया गया है। चोरी की घटनाओं को लेकर इस स्थान के दुकानदारों में भय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें