फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर, आभूषण समेत कीमती सामान ले गए

विज्ञापन
शर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली गांव में चोरों छत पर ले जाकर तोड़? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली गांव में बीती रात घर में घुसे चोर हजारों रुपये नकद समेत लाखों के आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की और खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सहरसपाली निवासी श्रीराम गुप्ता के अनुसार उनके तथा भाई बच्चन गुप्ता के परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। सुबह उठे तो उनके कमरों के दरवाजे किसी ने बाहर से बंद कर दिए थे। जब उन लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर दरवाजा खोला। तब उन्हें पता चला कि रात में सिढ़ी से अंदर घुसे चोर उनके कमरे बाहर से बंद कर घर में रखे सभी बक्सा आदि उठाकर छत पर ले गए और वहां उनके ताले तोड़ नकदी व आभूषण समेत कीमती सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण ले गए हैं। उन्होंने चोरी की तहरीर शहर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें