फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छत के सहारे घर में घुसे चोर, लाखों की चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के खरौनी में शनिवार रात चोरों ने एक मकान में छत के रास्ते प्रवेश कर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। सुबह उठने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

गांव के वशिष्ठ नारायण सिंह के मकान में लोग रात को खाना खाकर नीचे के तल पर अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने मकान की छत से प्रवेश किया। तीसरी मंजिल पर स्थित आरजू सिंह पत्नी धीरेंद्र प्रताप सिंह के कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने आलमारी को खोलकर उसमें से लाखों के गहने चुरा लिए। वशिष्ठ नारायण सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह अपने परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं।
उनका परिवार होली मनाने गांव आया हुआ है। घटना की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार आलमारी से सोने के आभूषणों में गले का हार, नथिया, मांगटीका, 8 अंगूठी, सोने की चेन, कान की बाली व चांदी के गहनों में 2 पाजेब, 4 जोड़ी पायल, कमर बंद व दस हजार रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें