फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई खिड़की से ईंट हटा कर चोरों ने नगदी व जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिवानकलां अन्तर्गत नेहता गांव में एक परिवार में चल रहे दशकर्म की तैयारियों के बीच शनिवार की रात में चोरों ने एक मकान की अस्थाई खिड़की से नगदी व सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह एक बक्सा व एक अटैची खाली हालत में ईट भठ्ठे के पास फेंका मिला।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नेहता गांव निवासी श्रीकांत यादव पुत्र स्व. श्रीराम यादव अपने परिवार के साथ शनिवार की रात कमरे में सोए थे। रात में चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और बंद कमरे के खिड़की के स्थान पर रखी ईंटो को हटाकर कमरे में घुस कर दो बक्सा, दो अटैची व एक बैग लेकर फरार हो गए। घर वालों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब श्रीकांत यादव की पत्नी रात्रि 12 बजे किसी कार्यवश उठी। वह सामने वाले कमरे की खिड़की से हटी ईंट को देखकर पत्नी स्तब्ध हो गई व तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों ने घर के आसपास बहुत खोजबीन किया। लेकिन कोई भी सामान नहीं मिला। वहीं रविवार की सुबह ईंट भट्ठे के मजदूरों की सूचना पर एक बक्सा व एक अटैची खाली हालत में फेंका मिला। श्रीकांत यादव ने बताया कि उनकी माता का देहांत 13 जनवरी को हुआ था और घर में माता के दशकर्म की तैयारियां चल रही थीं। जिसके मद्देनजर अन्य रिश्तेदारों से पैसे मांग कर घर में 40 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने इस संबंध में सिकन्दरपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें