फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, घायल

Mon, 06 Nov 2017 10:25 PM IST
ballia
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर चोरी करके भाग रहे चोरों ने चोगड़ा तिराहे पर ड्यूटी में खड़े सिपाहियों पर ईट पत्थर चलाए। रविवार की देर रात हुई इस वारदात में एक सिपाही घायल हो गया। बछईपुर न्यू पीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में रविवार की देर रात छह बदमाश मुन्नी सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए और उनके दरवाजे पर बंधी भैंस को खोलकर ले जाने लगे। इस दौरान एक बदमाश असलहा लिए खड़ा रहा। बाकी बदमाशों ने भैंस को पिकअप पर लादा और भाग निकले। जाते-जाते वह मुन्नी लाल को जान से मारने की धमकी भी देते गए। वहीं रास्ते में कुकुरहां निवासी दीपक राजभर के दरवाजे पर रखी साइकिल भीले गए। सामानों को लादकर ले जा रहे बदमाशों ने चोगड़ा तिराहे पर ड्यूटी कर रहे सिपाहियों पर ईंट-पत्थर चलाए। जिससे ताखा चौकी पर तैनात एक सिपाही रविंदर यादव घायल हो गया। हालांकि अन्य सिपाहियों ने वाहन को रोकना चाहा लेकिन वह वाहन की गति तेज कर भाग निकले। बाकी सिपाहियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गड़वार राम सिंह ने ऐसी किसी चोरी की घटना से इंकार करते हुए कहा कि कुछ अराजक तत्व एक पिकअप वाहन पर बैठकर जा रहे थे। इसी बीच उन्होनें पुलिस पर ईंट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। जिससे एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सीओ नगर हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि ऐसे किसी प्रकरण की थाने से जानकारी नहीं मिलने की बात कही। कहा कि इस बात की जानकारी ली जाएगी अगर वास्तव में ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें