फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक संग अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा पुलिस ने मंदा रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार की शाम चोरी की दो बाइक संग दो चोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इनसे तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। रसड़ा एसएचओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्तों ने अपना नाम प्रवीण कुमार राम निवासी कुरेम थाना रसड़ा और विक्की कुमार राम निवासी नरनी थाना रसड़ा बताया है।
विज्ञापन

अभियुक्त प्रवीण के पास से तमंचा और एक कारतूस तथा अभियुक्त विक्की कुमार राम के पास से चाकू बरामद हुआ है। दोनों शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जनपद बलिया, मऊ, आजमगढ़ व अन्य जनपदों में बाइक चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ में बताया कि चोरी की बाइकों के नंबर प्लेट बदल कर चलाते व बेचते हैं। सुनील कुमार निवासी सागापाली मुरार सिंह थाना बरेसर जिला गाजीपुर ने बाइक चोरी के संबंध में रसड़ा में तहरीर दी थी। इसके आधार पर मामला पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी श्रीराम सजन नागर, उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें