फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी की नहीं होगी गुंजाइश

Thu, 23 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के निर्वाचन कार्यालय में गुरुवार को होती ईवीएम की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में इस बार का विस चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान बूथों पर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्रिटिकल बूथों की निगरानी के लिए हर दस मिनट पर मोबाइल वैन जाएगी। जिससे वहां पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। यह बातें डीआईजी आजमगढ़ उदयशंकर जायसवाल ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


डीआईजी जायसवाल पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पुलिस चेकिंग के दौरान मानवीय संवेदनाओं का हर हाल में ध्यान रखा जाएगा। किसी भी महिला या परिवारिक वाहनों के साथ अभद्रता जैसी हरकत पुलिस के कर्मचारी नहीं करेंगे। अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अब पहले जैसा जमाना नहीं है। पुलिस भी पहले से काफी सक्रिय रोल अदा कर रही है। हर चेकिंग स्थल पर वीडियो निगरानी कराई जाएगी।

किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले पुलिस कर्मी का हर कार्य रिकार्ड होगा। पोलिंग बूथों पर जिले की पुलिस नहीं रहेगी। बल्कि 80 फीसदी पुलिस गैर जनपदों की रहेगी।जबकि 20 फीसदी पुलिस के जवान जिले के अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। शादी और मरीज      के मामले में वाहन आदि ले जाने     की छूट रहेगी। बेवजह ऐसे वाहनों को हम नहीं रोकेंगे। हमारा लक्ष्य है कि पिछली बार की अपेक्षा अधिक मतदान हो। इसके लिए प्रशासन पूरी तन्मयता से लगी हुई है। हम लोगो ंको प्रयास करना है कि अधिक से अधिक मतदाता बूथों तक जाय। भले ही पसंद का उम्मीदवार न हो तो नोटा ही दबाना पड़े। किसी तरह वोट का फीसदी बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें