फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण नहीं होगा सामूहिक आयोजन, घर पर करें योगाभ्यास

विज्ञापन
विश्व योगा दिवस की पूर्व संध्या पर योग करती नगर पंचायत बांसडीह के नगर अध्यक्षय रेनू सिंह व अधिशास - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। छठें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक रूप से योग कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे। इस दिन लोग अपने घरों में ही योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार राज्य एवं जनपद स्तर पर योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला व पुरुष, बालक व वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिकों की तीन श्रेणियां तय हैं। जिले के सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी संगठन, विद्यालयों के बच्चों और आम लोगों से अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने घरों में योगाभ्यास करें। साथ ही तीन से पांच मिनट की अच्छी वीडियो क्लिप आयुष विभाग यूपी की वेबसाइट www.ayushup.in पर या आयुष कवच ऐप पर अपलोड कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 501 रुपये प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

-
कोरोना से बचाव में अर्ध चक्रासन, सर्वांगासन, पश्चिमोत्तर आसन, भस्त्रिका, उज्जानी, अनुलोम विलोम, कपालभाति, प्राणायाम फायदेमंद है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शुगर के निदान के लिए वक्रासन, चक्रासन, गोमुखासन, कपालभाति, अग्निसार क्रिया, भ्रामरी प्राणायाम लाभदायक होता है। मोटापा दूर करने के लिए पादहस्तासन, चक्रासन, पद्मासन और कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम करना चाहिए। हृदय रोग और क्षय रोग से बचाव के लिए गोमुखासन, स्वशासन के अलावा अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आवश्यक है।- ओम प्रकाश वर्मा, योग प्रशिक्षक
-
ऑनलाइन दे रहीं योग प्रशिक्षण
बलिया। कोरोना के चलते भले ही सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध हो लेकिन कई योग गुरु अब ऑनलाइन लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक आसन तथा प्राणायाम के टिप्स दे रहे हैं। शहर के स्टेशन रोड निवासी स्नेहा गुप्ता ने बीपीएड और देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से योग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने के बाद शहर वासियों को ऑनलाइन योग प्रशिक्षण दे रही हैं। योग प्रशिक्षक स्नेहा खास तौर पर लोगों को कोरोना से बचने के लिए आवश्यक आसन व प्राणायाम सिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें