नहीं लगेगा शहीद मेला, सिर्फ श्रद्धांजलि सभा होगी
रसड़ा। क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के समीप बखरियाडीह शहीद स्थल पर सात सितंबर को शहीद रामानुज के 38वें शहादत दिवस पर प्रस्तावित शहीद मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। शहीद मेले के संयोजक एवं प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने नगर स्थित मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को कहा कि 38 वर्ष पूर्व सामाजिक न्याय के संघर्ष में शहीद रामानुज मानवता के सच्चे पुजारी थे। इस वर्ष वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते शहीद मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। सिर्फ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शासन की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह उपस्थित रहेंगे। श्याम नारायण यादव, सुरेश राम, बृजेश यादव, शकील अहमद, हरेंद्र यादव, सुरेश तिवारी, डॉ. शीतला प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।