प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर गंगा बहुद्देशिय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक
बलिया। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष सफलतम पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महर्षि वाल्मीकि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 18 से 26 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन के माध्यम से जन-जन तक विकास कार्यों की जानकारी पहंुचाई जाएगी। उन्होंने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति और एक जनपद एक उत्पाद (सत्तू व बिंदी) जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान डीडीओ आनंद प्रकाश सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।