फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की 15 शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत वितरण निगम की तरफ से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर की गड़बडी से उपभोक्ता परेशान हैं। लूज कनेक्शन होने से स्पार्किंग हो रही है। अचानक मीटर बंद हो जा रहे हैं। लाइट भी गुल हो जा रही है। गड़बड़ी की 15 शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी संबंधित कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बिजली विभाग की तरफ से शहर के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हुआ है। उपभोक्ताओं ने शुरू में इसका विरोध किया था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समझा बुझाकर कार्य को आगे बढ़ाया। जिले में चार लाख उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। प्रथम चरण में शहर के अंदर ही लगाए जाने हैं। अभी तक 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए हैं। 45 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मीटर में किसी तरह की गड़बड़ी पर दो साल तक कंपनी बंदलेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि अभी तक 15 से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतें आई हैं। संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा गया है। स्मार्ट मीटर में लूज कनेक्शन से स्पार्किंग की ज्यादा शिकायतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें