फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात दो उपकेंद्रों से नहीं हुई आपूर्ति, 60 से अधिक गांव रहे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के अधिकांश इलाकों में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त है। खासकर गड़हांचल में स्थित विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जहां तीन दिनों से आपूर्ति बाधित है वहीं कोटवा नारायणपुर उपकेंद्र से भी 18 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके चलते 60 से अधिक गांवों में लोग बेहाल हैं। पम्प कैनाल नहीं चलने से सिंचाई भी बाधित होती है।
विज्ञापन

तमाम प्रयास के बावजूद जिले में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति की स्थिति बदहाल है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसको लेकर कोई रोस्टर नहीं रह गया है। सोहांव ब्लॉक का गड़हांचल इलाका के अलावा रतसर व नगरा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली की आपूर्ति के नाम पर केवल कोरम किया जाता है। अक्सर किसी न किसी कारण इन क्षेत्रों में स्थित विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति घंटों तक प्रभावित रहती है। सोहांव के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से लगातार तीन दिनों तक इस कदर आपूर्ति बाधित रही कि तीन दिनों में महज छह-सात घंटे की आपूर्ति कई किस्तों में मिली। शुक्रवार की शाम को तो सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर के साथ ही कोटवा नारानपुर विद्युत उपकेंद्र से भी आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार को दोपहर में बहाल हो सकी। इसके चलते 60 से अधिक गांवों के लोग जहां बेहाल रहे वहीं कोरंटाडीह पंप नहर नहीं चलने से सूखा के दौर में धान की खेती की सिंचाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें