बीआरसी सीयर पर अपशिष्ट प्लास्टिक से निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन करते बच्चे
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। बांसडीह के सतपोखर और मझवा बस्ती में आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी अब तक बिजली नहीं पहुंचने के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में रविवार को भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
अभिजीत तिवारी ने कहा कि कितनी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तक इस बस्ती में बिजली नहीं पहुंच पाई। लगातार संघर्ष करने के बावजूद भी बिजली विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। बांसडीह के उपजिलाधिकारी, बिजली विभाग के अभियंता व एक्सईन, एसडीओ सभी को बस्ती में बिजली नहीं पहुंचने की जानकारी बार-बार दी गई। सबसे संपर्क करने के वावजूद भी अब तक कुछ नहीं हुआ। यही नहीं चक्काजाम, धरना, ज्ञापन करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। विजेंदर पांडेय, अमित राजभर, सुभाष राजभर, संतोष राजभर, बंधु राजभर, शिवनाथ राजभर, राजमुनि देवी, लचिया राजभर, अमिता राजभर, बासमती देवी आदि रहे।