फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहीं हुई सभासद पर कट्टा तानने की पुष्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कस्बे के वार्ड 8 में सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने की बात पर हुए विवाद में स्थानीय सभासद पर कट्टा तानने व गोली चलाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस में सभासद की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई को कट्टा तानने व फायर करने की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद हत्या के प्रयास की धारा को हटाया दिया गया। शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सभासद संदीप कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहे थे। वार्ड 8 में रास्ते पर एक कार खड़ी थी। हार्न बजाकर हटाने के लिए कहा गया। इसी दौरान कार से नशे में धुत विशेष तिवारी, नितिन तिवारी व चंचल तिवारी निवासी बांसडीह उत्तर टोला उतरे और गालियां देते हुए दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर विशेष तिवारी ने कट्टा निकाल कर तान दिया और फायर कर दिया।। संयोग से फायर मिस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें