नगरा। थाना क्षेत्र के जूडनपुर गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान की दीवार से सटा कर दीवार जोड़वा रहा था। दूसरे पक्ष ने रास्ते में बढ़ा कर निर्माण शुरू करा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष से बृजेश यादव (30), दुर्गेश (40), ममता (30) तथा दूसरे पक्ष से अभिषेक यादव (17), राजू यादव (18), गुड़िया (54) व बेचनी (61) घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने सभी को पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने अभिषेक यादव व बेचनी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।