फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: खराब संतरे को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे, आधा दर्जन जख्मी, पुलिस ने स्थिति को संभाला

सार

सिकंदरपुर कस्बे के बढ्ढा मोहल्ले में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर जम कर ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते भड़गड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाते ही मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने मौके से 12 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संतरा बेचने को लेकर पनपे विवाद ने विकराल रूप ले लिया इसके बाद मारपीट हुई। घटना के बाद ईलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विवाद के बाद मची अफरा - तफरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में संतरे की खरीद का विवाद विकराल रूप में दिखाई दिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती है और स्थिति नियंत्रण में है। बताते चलें कि छठ पर्व के पहले मुड़ियापुर निवासी श्रवण ने बढ्ढा निवासी मन्टू, बबलू, टिगल आदि को दो क्विंटल संतरा बेचा था। इसमें कुछ संतरे खराब निकले। इसको लेकर श्रवण और मन्टू आदि में बीते बृहस्पतिवार को बाजार में कहासुनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को जब श्रवण अपने घर से बाजार जा रहा था। तभी दरगाह के पास मौजूद मन्टू आदि ने मारपीट कर श्रवण को घायल कर दिया। जब श्रवण के परिजनों व मोहल्ले के लोगों को श्रवण की पिटाई की जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें