फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 किग्रा भार में नीरज कुमार रहे अव्वल

Sat, 16 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 खेल निदेशालय उप्र के तत्वावधान में खेल विभाग बलिया द्वारा जूनियर बालकों की जिला स्तरीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के वेट लिफ्टरों ने प्रतिभाग किया। इसमेें चयनित वेट लिफ्टरों को अंतर प्रांतीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। 56 किग्रा भार में नीरज कुमार प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डाक विभाग के उपनिरीक्षक अजय सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रदीप श्रीवास्तव एवं मेजर दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 48 वेट लिफ्टरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 56 किग्रा भार वर्ग में नीरज कु मार प्रथम, दीपक द्वितीय तथा विश्वजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 62 किग्रा भार वर्ग में सुरेंद्र यादव प्रथम, सुमीत द्वितीय और अरमान अहमद तीसरे स्थान पर रहे। 69 किग्रा भार वर्ग में रवींद्र कुमार पाठक प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय तथा अश्वनी कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 77 किग्रा भार वर्ग में अभय कुमार यादव प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय तथा चंदन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 85 किग्रा भार वर्ग में अमित शर्मा प्रथम, राजू कुमार द्वितीय तथा मुकेश यादव तीसरे स्थान पर रहे।

94 किग्रा में सम्राट सिंह प्रथम, अरूण राय द्वितीय जबकि तीसरे स्थान पर सुनील कुमार रावत रहे। 105 किग्रा भार वर्ग में अभय कुमार सिंह प्रथम, जयप्रकाश पासवान द्वितीय तथा संजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मोहम्मद इस्राइल, वीर बहादुर वर्मा, रामसजन यादव, मो. मुर्सरफ खां, गोविंद जी गुप्ता, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें