फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को न हो कोई असुविधा, संसाधनों की कमी नहीं होने देगी सरकार: उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को कोरोना महामारी के बीच जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल, एल-2 बसंतपुर व फेफना एल-1 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। जो संसाधन हैं, कम से कम उसमें बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। सभी डॉक्टर मानवता व इंसानियत का परिचय देते हुए भगवान का दूसरा रूप वाली छवि लोगों के बीच प्रस्तुत करें। सरकार संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देगी। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक मरीज के परिजन ने बाहर की दवा लिखने की शिकायत की। इस सीएमएस से सवाल करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा करने वाले डॉक्टर को हिदायत दे दें। अस्पताल में बंद पड़े वार्ड को तत्काल सफ़ाई कराकर मरीजों को उसमें शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, एसडीएम सदर राजेश यादव, सीएमएस डॉ बीपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें