फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में गुरु के मुकाबले कोई नहीं : पंकज महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज की ओर से मानव धर्म कर्म का संदेश देने के लिए निकाली गई शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा शुक्रवार को क्षेत्र के जमीन सिसयंड ग्राम पहुंची। यहां सत्संग समारोह हुआ। समारोह में सद्गुरु की महिमा का बखान करते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जुट जाने का संकल्प जताया गया।
विज्ञापन

सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए पंकज महाराज ने कहा कि सद्गुरु के सानिध्य में अलौकिक सुख की प्राप्ति और ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में गुरु के मुकाबले कोई नहीं है। संत महात्माओं की हस्ती और शक्ति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। गुरु रूहानी खजाना देना चाहते हैं, जिसे प्राप्त कर लेने के बाद दुनिया की दौलत प्राप्त करने की इच्छा समाप्त हो जाती है। उन्होंने शाकाहार व सदाचार पर विशेष रूप से जोर दिया। कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। युवाओं में अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए जोर-शोर से जुट जाने का आह्वान किया। पंकज महाराज के आध्यात्मिक प्रवचन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने मथुरा में 11 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व पर लोगों से सहभागिता की अपील की। मथुरा से चले 29 दिवसीय जन जागरण यात्रा के 18वें दिन यहां पहुंचने पर जय गुरुदेव संगत के अनुयायियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद जय गुरुदेव का काफिला मऊ जिले की ओर प्रस्थान किया। इस मौके पर बलिया संगत के अध्यक्ष बब्बन वर्मा, अरविंद यादव, दरोगा सिंह, विजय पाल सिंह, बीबी दोहरे, मृत्युंजय झा, नानक जी, वीरेंद्र यादव, शंभूनाथ, अनूप सिंह, योगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें