फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्राॅमा सेंटर में आठ की जगह सिर्फ चार स्टॉफ नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ट्राॅमा सेंटर में पांच बेड का आईसीयू वार्ड का संचालन किया जा रहा हैं। भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए चार स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगी है। काम का लोड व सुरक्षा को लेकर स्टाफ नर्सों ने एक शिफ्ट में दो नर्स की डयूटी लगाने की मांग की है। नर्सों ने ट्राॅमा सेंटर प्रभारी डाॅक्टर उज्ज्वल प्रकाश से मिलकर शिकायत की है।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर में रात के समय सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती न होने से परिसर में अंधेरे में चोरी छिपे नशा करने वाले घूमते हैं। इमरजेंसी व वार्ड के अलावा अगर प्रथम तल स्थित आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज को एक साथ दोनों वार्डों की देखरेख करना मुश्किल हो जाता है। स्टाफ नर्सों ने बताया कि शासन द्वारा ट्राॅमा सेंटर के लिए आठ स्टाफ नर्स की तैनाती की गई थी। अस्पताल प्रशासन ने इन नर्सों में चार की ड्यूटी हड्डी, सर्जिकल, मेडिकल सहित अन्य वार्डों में लगा दी है। इसको लेकर ट्राॅमा सेंटर में तैनात नर्सों में नाराजगी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एक शिफ्ट में दो-दो नर्स की डयूटी लगाने की मांग की है। कहा कि पूर्व में ट्राॅमा सेंटर में तैनात एक नर्स के साथ मारपीट हो चुकी है। शिकायत करने के बावजूद आरोपी खुलेआम धूम रहा है। इस बाबत सीएमएस डॉ. एसके यादव ने कहा कि जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाती है, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें