फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक की टक्कर से ठेला चालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित दिमागी चट्टी के पास ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय ठेला चालक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक दिनेश कुमार भारती निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत रेवती के वार्ड 15 निवासी लल्लन साहनी (55) ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार की दोपहर को लल्लन साहनी दिमागी चट्टी के समीप एक दुकान से ठेले पर किसी ग्राहक का सरिया लादकर पहुंचाने जा रहे थे। वे ठेला लेकर दिमागी चट्टी के पश्चिम स्थित शिवालय के पास पहुंचे थे कि एफसीआई गोदाम रेवती से गेहूं उतार कर बलिया लौट रहे खाली ट्रक की चपेट में आ गए। इससे वह घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी रेवती पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने ठेला चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी पहंुचे। परिजन सीएचसी के स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लल्लन के शव को स्ट्रेचर सहित घर लेकर आ गए। ्
विज्ञापन

पुलिस शव को ले जाने के लिए मृतक के घर पहुंची तो आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय उनके घर पहुंचे।
थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद शव भेजा गया। लल्लन के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी कुन्ती देवी व परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें